फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संविधान निर्माता बाबा साहेब को याद किया

विज्ञापन
विज्ञापन
संविधान निर्माता बाबा साहब को याद किया
विज्ञापन

कांधला। कस्बे और क्षेत्र में बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। रविवार को बाबा साहब डाक्टर भीमराव आंबेडकर के जन्मोत्सव पर आंबेडकर कालोनी से बाइक भाईचारा यात्रा का आयोजन किया गया। बाइक सवार युवाओं ने कस्बे के मोहल्लों का भ्रमण करते हुए आमजन को बाबा साहब के उद्देश्यों के बारे में स्मरण कराया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि समाज सेवी जाहिद ने शोभायात्रा का शुभारंभ किया। शोभायात्रा में बसपा जिला प्रभारी देवीदास जयंत, सतबीर, नंदकुमार, नीरज जयंत, .सचिन, सुशील, तरुण, दीपक, अभिषेक, राजेंद्र कुमार, राहुल, ऋषभ, रवींद्र आदि मौजूद रहे। गांव इस्लामपुर घसौली, असदपुर जिड़ाना आदि में भी बाबा साहब की जयंती धूमधाम के साथ मनाई। इस दौरान बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए याद किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें