फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक में लग रही कतार, नहीं मिल रहे पैसे

विज्ञापन
विज्ञापन
एटीएम खराब, बैंक से भी नहीं मिल रही नगदी
विज्ञापन

झिंझाना। कस्बे के भारतीय स्टेट बैंक का एटीएम कई दिन से खराब है, जिससे लोग परेशान हैं। लोगों का आरोप है कि बैंक से भी नकदी देने से मना कर दिया गया। ऐसे में कई शादी विवाह वाले परिवारों को परेशानी हो रही है। इसे लेकर सोमवार को लोगों ने बैंक में हंगामा किया। उपभोक्ता रविंद्र नौनांगली, हरेंद्र सिंह गोलू, राजकुमार आदि ने बताया कि बैंक में वह कैश लेने गए, लेकिन वहां पहले एटीएम कार्ड बनवाने की शर्त रख दी गई। लोगों ने बताया कि उन्हें शादी विवाह आदि जरूरी काम के लिए नकदी चाहिए लेकिन नहीं मिली। लोगों का कहना है कि एटीएम मशीन भी कई दिन से खराब है, जिनके पास एटीएम है उन्हें भी नगदी नहीं मिल पा रही। बैंक प्रबंधक पंकज कुमार ने बताया की किसी ग्राहक को परेशान होने नहीं दिया जाएगा। जिन उपभोक्ताओं के पास एटीएम नहीं हैं, शीघ्र ही उनके फार्म भरवाकर कैश दिलाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें