कैराना। मोहल्ला घोसाचुंगी निवासी मोनू पत्नी ममता और पुत्र गोविंद के साथ शुक्रवार की दोपहर बाइक से शामली रोड की ओर जा रहा था। जगनपुर रजवाहे की पुलिया के निकट कार से उनकी जारेदार भिड़ंत हो गई। इसमें तीनों घायल हो गए। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। महिला को चिकित्सकों ने हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया है। उधर, जावेद निवासी मोहल्ला बेगमपुरा और तालिब निवासी जामा मस्जिद बाइक से शामली जा रहे थे। मन्नामाजरा के निकट अज्ञात वाहन ने उन्हें साइड मारकर घायल कर दिया और फरार हो गया। घायलों को सीएचसी पर उपचार दिया गया।