शासकीय अधिवक्ताओं का अनुमोदन
शामली। शासन के विशेष सचिव जेपी सिंह ने डीएम अखिलेश सिंह को पत्र भेजकर जानकारी दी कि न्याय अनुभाग-3 (नियुक्तियां) की तरफ से जिले में रिक्त चल रहे शासकीय अधिवक्ताओं की विभिन्न पदों पर नियुक्ति की है। शासन की तरफ से भेजे गए पत्र के अनुसार संजय चौहान को जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी, नवीन गर्ग जिला शासकीय अधिवक्ता सिविल, सत्यनारायण कश्यप जिला शासकीय अधिवक्ता राजस्व, अशोक पुंडीर सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी, सतेंद्र धीरयान सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी, ईश्वर जाटव सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता सिविल और पंकज सैनी का सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता सिविल पद पर अनुमोदन किया गया है।