शामली। मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय पर उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन चौथे दिन भी जारी रहा। उन्होंने मांगे पूरी न होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी। बृहस्पतिवार को धरने की अध्यक्षता करते हुए चौधरी लोकेश ने कहा कि प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं में संविदा कर्मचारी विभिन्न पदों पर समुचित श्रम साध्य सेवाएं प्रदान कर रहे है। उन्होंने विभाग में नए पद सृजित करने की मांग की। उन्होंने सरकार से समान कार्य समान वेतन देने, विशिष्ट सेवा नीति बनाकर जॉब सिक्योरिटी एवं सुरक्षा प्रदान की जाएं। आदर्श मानव संसाधन नीति बनाने और ठेकेदारी प्रथा से मुक्ति दिलाने की मांग की। इस अवसर पर शबी आजम, फहीम अहमद, कुलदीप कुमार, डा. शाइस्ता, जरीफ अहमद, विपिन गुप्ता, राहुल त्यागी, संगीत शर्मा, बबली यादव, रूपेंद्र आदि मौजूद रहे।