शिविर में मरीजों के आंखों की जांच
शामली। कमला कालोनी स्थित लायन भवन में लायंस क्लब की ओर से आंखों का शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 460 मरीजों की आंखों की जांच की गई। 182 मरीजों का आंखों का आपरेशन किया गया। चयनित मरीजों को लायन हास्पिटल गाजियाबाद में आपरेशन के लिए भेजा गया। शिविर में लायंस क्लब के मंडलाध्यक्ष लायन विनय मित्तल ने मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस मौके पर डॉक्टर अंशुल भारद्वाज, डाक्टर अशोक सिंघल ने आंखों के मरीजों की जांच की। ब्लड प्रेशर की जांच सुशील संगल, डाक्टर जगमोहन, ब्लड शुगर की जांच डाक्टर राजीव बंसल ने की। डाक्टर खुर्शीद अनवर ने किट वितरित की। इस मौके पर नवीन जैन, मोहनलाल गुप्ता, अमित जैन, मुकुट मोहन संगल, प्रेममोहन बिंदल, मुकेश कुमार, डाक्टर राजेद्र मल्होत्रा, मनोज शर्मा, नवीन अग्रवाल मोजूूद रहे। बाद में अपना घर आश्रम में गरीब असहाय लोगों को भोजन कराया गया।