शामली। एफडीआई के विरोध में निकाली जा रही ‘जागो व्यापारी जागो’ रथ यात्रा आठ दिसंबर को शामली पहुंचेगी। इसके स्वागत की तैयारी के लिए व्यापारियों की बैठक हुई। पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष घनश्यामदास गर्ग ने कहा कि ‘जागो व्यापारी जागो’ रथ यात्रा आठ दिसंबर को शामली में हनुमान धाम पर पहुंचेगी। नौ दिसंबर को सुबह 11 बजे हनुमान धाम श्रीराम लीला मैदान में सभा आयोजित की जाएगी। इसके बाद रथ यात्रा हनुमान धाम से शुरू होकर फव्वारा चौक, अजंता चौक, विजय चौक से गांधी चौक, सुुुभाष चौक होते हुए गुरुद्वारा से मुजफ्फरनगर के लिए रवाना हो जाएगी। उन्होंने देश के व्यापारियों पर लागू एफडीआई के विरोध में आयोजित सभा में हिस्सा लेने का आह्वान किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सूर्यवीर सिंह, नगर अध्यक्ष नरेेंद्र अग्रवाल, रवि संगल, सुभाष धीमान, पंकज वालिया, आशु पुरी, मनोज मित्तल, महेश धीमान, अनुज गोयल मौजूद रहे।