शामली। रॉक गोल्ड ऐकेडमी के चेयरमैन सुनील गोयल ने बताया कि बिनौली में 12 नवंबर को शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इसमें प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले नमन जैन को अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज दादी चंद्रो ने मेडल देकर सम्मानित किया। इसके अलावा नमन जैन ने शामली में 13 नवंबर को आयोजित दूसरी शूटिंग प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त कर स्कूल का मान बढ़ाया। इस अवसर पर वाइस चेयरमैन शिखर गोयल, प्रधानाचार्य डॉ मनोज चौधरी ने नमन जैन को बधाई दी।