फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा प्रदेश अध्यक्ष आरएस कुशवाहा ने ली बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
बसपा कार्यकर्ता लोस चुनाव की तैयारी में जुटें : कुशवाहा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शामली। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बसपा के प्रदेश अध्यक्ष आरएस कुशवाहा ने दूसरे दिन संगठन की समीक्षा की। उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने के लिए जोर दिया।
बुधवार को शहर के मेरठ रोड स्थित चंद्र पैलेस में आयोजित पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक में बसपा के प्रदेश अध्यक्ष आरएस कुशवाहा ने लोकसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर रणनीति पर विचार विमर्श किया। उन्होंने जिले के बसपा कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर बूथ से मंडल स्तर तक संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बसपा कार्यकर्ताओं से अभी से लोकसभा चुनाव में जुट जाने आह्वान किया। बैठक में बसपा के एमएलसी सुरेश कश्यप, पश्चिमी उत्तर प्रदेश बसपा के प्रभारी समसुदीन राईन, बसपा जिलाध्यक्ष सुशील नाहारियां, मुख्य जोन इंचार्ज नरेश गौतम, जनेश्वर प्रसाद राकेश पाल, रामलाल कश्यप, अरविंद गौतम, अरविंद झाल, देवीदास जयंत, अहसान मलिक, नंदकुमार प्रधान, रामानंदकोरी, राजवीर, श्रवण कुमार, श्रवण कश्यप, सुभाष कश्यप, प्रवीण मास्टर, अनीस जाटव, विक्रांत बर्मन, डाक्टर कासिम अली, डाक्टर मीर हसन, राकेश ताना, वेेदप्रकाश जाटव, सुभाष कश्यप, बेदपाल गहलोत, नजाकत खां गयूर अली, याकूब, सतपाल उपाध्याय, मंगत राम उपाध्याय, मोनू उपाध्याय, फारुख अहमद आदि मौजूद रहे। बसपा जिलाध्यक्ष सुशील नहारिया ने बताया कि बसपा प्रदेश अध्यक्ष आरएस कुशवाहा बृहस्पतिवार को दोपहर में बसपा कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें