कैराना। मोहल्ला आलकलां निवासी सभासद सूरजपाल उर्फ काला के नेतृत्व में दलित और मुस्लिम समाज के लोगों ने एसडीएम को शिकायती पत्र दिया। बताया कि मोहल्ले में हरिजन मंदिर के निकट मुस्लिम और दलित समाज के कब्रिस्तान स्थित हैं। आरोप है कि मोहल्ला गुली के घरों से निकलने वाला पानी निकासी न होने के कारण दलित कब्रिस्तान में घुस गया है। यहां से ओवरफ्लो होने के बाद मुस्लिम समाज के कब्रिस्तान में भी गंदा पानी भर रहा है। कई बार इसकी शिकायत अधिकारियों से की जा चुकी है, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। एसडीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी को 15 दिन के अंदर मौके पर जाकर समस्या का हल कराने के आदेश दिए हैं। शिकायत करने वालों में राजपाल, विपिन, श्यामलाल, रमेश, श्यामा, पितम, अफजाल, हाजी कय्यूम, यासीन, हाजी शकील, कल्लू, शेरू, साबिर, हाजी वहीद, शकील, यामीन आदि मौजूद रहे।