कर- करेत्तर की वसूली में पिछड़ा शामली
शामली। इस माह की कर करेत्तर की वसूली मे शामली जिला पिछड़ गया है। एडीएम ने वसूली समीक्षा बैठक लेकर दिए गए लक्ष्य को पूरा करने के निर्देश दिए।
मंगलवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में एडीएम केबी सिंह ने कर-करेत्तर व राजस्व वसूली की समीक्षा करते हुए नाराजगी प्रकट की। उन्होंने कहा कि जनपद में इस कार्य में कई विभागों की स्थिति ठीक नहीं है और उनकी क्रमिक उपलब्धि गत वर्ष के सापेक्ष वर्तमान माह की मासिक वसूली के सापेक्ष पीछे है। उन्होने मासिक वसूली मे सुधार लाए जाने पर जोर दिया। वसूली बैठक में एडीएम केबी सिंह ने कहा कि तहसील के प्रत्येक दस सबसे बड़े बकायेदारों के नामों को चिन्हित कर उनसे सार्वजनिक कर वसूली के लिए दबाव बनाए। कर वसूली में किसी प्रकार की शिथिलता व उदासीनता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राजस्व कर- वसूली व कर-करेत्तर में प्रगति में सुधार लाने, रजिस्ट्रेशन ,आबकारी-परिवहन ,नगर निकायों में कर करेत्तर के सभी विभागों को निर्देश दिया कि वसूली के लक्ष्य को पूर्ण करें। उन्होंने अपने क्षेत्रों में अवैध खनन के रोकने के लिए टास्क फोर्स के माध्यम से प्रभावी कार्यवाही करें। इस अवसर पर एसडीएम सदर प्रशांत कुमार भारती एसडीएम कैराना सुरजीत सिंह, एसडीएम ऊन केपी तोमर सभी तहसीलदार व संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।