शामली। कोरी जन चेतना सभा की बैठक में मुजफ्फरनगर जिले के निवर्तमान एडीएम हरीशचंद को तत्काल बहाल किए जाने की मांग की है।
शुक्रवार को मोहल्ला दयानंद नगर में कोरी जन चेतना सभा की बैठक आयोजित की गई। संगठन के महासचिव संजीव कोरी ने मुजफ्फरनगर जिले के निवर्तमान एडीएम हरीशचंद पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किए जाने का विरोध किया गया। बैठक में तत्कालीन एडीएम को तत्काल बहाल किए जाने की मांग की है। अंजू कोरी, ममता कोरी ने कहा कि तत्कालीन एडीएम के परिवार के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। कोषाध्यक्ष सुधीर कुमार कोरी ने रिटायर्ड कर्नल व प्रशासन की कार्रवाई का विरोध किया। कोरी जन चेतना सभा के अध्यक्ष प्रमोद कुमार ने पूरे मामले की न्यायिक जांच कराने व हरीशचंद को मूल पद पर बहाल किए जाने की मांग की है। मौके पर शीतल प्रसाद कोरी, विजयपाल कोरी अनूप कोरी, राजेश कोरी, डाक्टर सुधा कोरी, गुरमीत कोरी मौजूद रहे। बाद में कोरी जन चेतना सभा के पदाधिकारियों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन नायब तहसीलदार सुुरेंद्र सिंह को सौंपा। जिसमें तत्कालीन एडीएम हरीशचंद्रा के मामले की न्यायिक जांच कराकर बहाल किए जाने की मांग की है।