कैराना। खंड विकास क्षेत्र की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कोतवाली पहुंचकर एसएचओ सहित अन्य पुलिसकर्मियों को राखी बांधी। बुधवार को खंड विकास क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में तैनात आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कोतवाली में पहुंचीं। जहां पर उन्होंने कोतवाली प्रभारी भगवत सिंह सहित उपनिरीक्षकों तथा सिपाहियों को राखी बांधी। इस दौरान बहनों ने अपने भाइयों के स्वास्थ्य और उनके दीर्घायु की भी प्रार्थना की। वहीं, पुलिसकर्मियों ने बहनों की रक्षा का वचन देते हुए उन्हें उपहार भी दिए। कोतवाली प्रभारी भगवत सिंह ने कहा कि रक्षाबंधन ही नहीं, हमें सभी को अपनी बहन समझकर उनकी रक्षा करने की जरूरत है।