आवारा कुत्तों के हमले में बारहसिंघा की मौत
कांधला। थाना क्षेत्र के गांव ब्रह्मखेड़ा में शुक्रवार सुबह किसान सचिन , राममेहर, राजकुमार आदि जब अपने खेतों पर पशुओं के लिए चारा लेने पहुंचे। सचिन ने देखा कि खेत में बारहसिंघा तड़प रहा है। मामले की सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी गई। सूचना के बाद अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर चिकित्सकों को बुलाया, जहां पर उपचार के दौरान बारहसिंघा की मौत हो गई। गांव के लोगों के साथ ही आसपास के ग्रामीण भी मौके पर जमा हो गए। वन दरोगा वंश मलिक ने जानकारी देते हुए बताया कि ऐसा प्रतीत हो रहा है कि भटक कर बारहसिंघा इस ओर आ गया है। आवारा कुत्तों के झुंड ने इसका शिकार कर लिया है। चिकित्सक के द्वारा उपचार के दौरान इसे बचाने का प्रयास किया गया, लेकिन उसे नहीं बचाया जा सका।