संदिग्ध परिस्थितियों में महिला झुलसी
कैराना। बृहस्पतिवार को गांव मोहम्मदपुर राई निवासी समीना (23) दोपहर के समय अपने घर पर थी, तभी संदिग्ध परिस्थितियों में वह आग में झुलस गई। इस पर परिजनों में अफरातफरी मच गई। महिला को बचाने के प्रयास में बीच-बचाव में आया पति आरिफ भी मामूली रूप से झुलस गया। बाद में महिला व उसके पति को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया। जहां से चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया। बाद में परिजन महिला को उपचार के लिए दिल्ली ले गए। महिला की हालत खतरे में बताई जा रही है।