शामली। जिला प्रशासन द्वारा लेखपालों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई के बाद जिले की सभी तहसीलों के लेखपालों का जिला मुख्यालय पर आठवें दिन कार्य बहिष्कार और बेमियादी रुप से धरना जारी रहा। धरना स्थल पर जिला लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष श्यामवीर सिंह चौहान, जिला सचिव मुकेश राज भारती, ओमपाल शर्मा, कैराना लेखपाल संघ के सचिव श्यामलाल सैनी, लेखपाल संघ शामली के अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह, कोमेंद्र सिंह, यतेंद्र बालियान, धर्मवीर सिंह, अंकित गुलिया, विनोद, अजित सिंह, नरेंद्र मलिक, लोकेश सैनी, सुुरेंद्र दत आदि लेखपाल मौजूद रहे। अध्यक्षता विनोद कुमार चौधरी द्वारा की गई।