शामली। जलालाबाद निवासी तबरेज अपने चाचा शादाब के साथ शामली किसी काम से कार से आ रहे थे। गांव सिक्का से थोड़ा आगे पहुंचे तो अचानक कार के इंजन से धुआं उठता हुआ देखा। उन्होंने कार साइड में रोक दी और बोनट खोलने लगे। इसी दौरान कार के इंजन से आग की लपटे निकलने लगी। जब तक दोनों लोग कुछ समझ पाते पूरी कार में आग लग गई। सूचना पर अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कार में लगी आग को बुझाया। मगर, तब तक कार पूरी तरह जल गई थी। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है।