चौसाना। बिड़ौली-चौसाना मार्ग पर खोड़समा गांव के निकट दो बाइकों की भिड़ंत हो गई, जिसमें तीन युवक घायल हो गए। तीनों युवक शामली जिले के गांव बरला से गंगोह के बोड़पुर गांव में अपनी बहन के यहां जा रहे थे। गांव बराला निवासी आशु, काला और शकील शुक्रवार दोपहर बाद बाइक से गंगोह (सहारनपुर) के गांव बोड़पुर जा रहे थे। जब वह बिड़ौली-चौसाना मार्ग पर गांव खोड़समा के निकट पहुंचे तो सामने से आई बाइक से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार तीनों युवक घायल हो गए। मौके पर पहुंची चौसाना चौकी पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। वहां आशु की हालात गंभीर बताई गई है।