फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षार्थियों ने दी डीएलएड की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। वीवी इंटर कॉलेज में शुक्रवार को डिप्लोमा इन एलीमेंटरी एजुकेशन (डीएलएड) की परीक्षा आयोजित हुई। सभी परीक्षार्थियों की गेट पर तलाशी लेते हुए परीक्षा कक्ष में भेजा गया। शनिवार को परीक्षा का समापन हो जाएगा। वीवी इंटर कॉलेज शामली को जनपद में डीएलएड के चल रहे सात स्टडी सेंटर को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। शुक्रवार को डीएलएड परीक्षार्थियों का द्वितीय पेपर हुआ। परीक्षा का आयोजन दोपहर 2.30 से 5.30 बजे तक हुुआ। परीक्षा देने पहुुंचे 620 परीक्षार्थियों की कॉलेज गेट पर ही चेकिंग की गई। तलाशी लेने के बाद भी सभी को परीक्षा कक्ष में भेजा गया। वहीं नकल के लिए बनें सचल दल ने परीक्षा के बीच परीक्षार्थियों की तलाशी ली, लेकिन कोई नकलची नहीं पकड़ा गया। केंद्र व्यवस्थापक एसके आर्य ने बताया कि शनिवार को परीक्षा का समापन हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें