भीषण गर्मी और लू से लोग हाल बेहाल
शामली। पूरे दिन भीषण गर्मी और लू चलने से रविवार को लोग हाल बेहाल रहे।
पिछले डेढ़ सप्ताह से गर्मी ने कहर बरपा रखा है। भीषण गर्मी के चलते सूर्यदेव के तेवर दिखाने से आसमान से आग बरस रही है। रविवार को दिन निकलते ही भगवान सूर्यदेव आग बरसनी शुरू हो गई। सुबह आठ बजे दिन का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहा है। दोपहर एक बजे तक दिन का अधिकतम तापमान 40 व न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस तक रिकार्ड किया गया। दिन मे चार किमी प्रतिघंटा पश्चिमी गरम हवाएं चलने से भीषण गर्मी में सड़कों पर चलना दूभर हो गया। लू के थपेड़ों से लोगों का हाल बेहाल रहा। भीषण गर्मी से बचाव के लिए महिलाएं - बच्चे सिर व मुंह पर कपड़ा रखकर व छाता लगाकर निकली। शहर के बाजारों की ग्राहकों की रौनक गायब हो गई। कृषि विश्वविद्यालय शामली के निदेशक डाक्टर पीके सिह ने बताया कि अगले सप्ताह दिन में और भीषण गर्मी पड़ेगी।