शामली। गन्ना परिषद के चेयरमैन वीरसिंह मलिक के विरुद्ध समिति संचालकों ने दूसरा शिकायती पत्र डीएम शामली को सौंपकर जांच कराने की मांग की थी। डीएम इंद्र विक्रम सिंह के निर्देश पर एआर कापरेटिव डाक्टर संजीव तिवारी को जांच अधिकारी नियुक्त किए हैं। एआर कापरेटिव डॉ. संजीव तिवारी ने बताया कि वह पिछले 15 दिनों से जांच कर रहे हैं। शामली सहकारी विकास समिति और गन्ना परिषद से रिकार्ड मांगे है। जांच पूरी करके अपनी रिपोर्ट डीएम को सौंप देंगे।