चौसाना।
सहकारी समिति बल्ला माजरा के गेहूं क्रय केंद्र पर रविवार को किसानों ने हंगामा कर दिया। आरोप है कि नियमों के विरुद्ध व्यापारी से गेहूं खरीदा जा रहा है। किसान मसूद अली का कहना है कि रविवार शाम जब वह गेहूं लेकर क्रय केंद्र पर पहुंचा तो वहां मौजूद कर्मचारियों ने छुट्टी और संसाधनों की कमी का हवाला देते हुए अनाज लेने से इंकार कर दिया। आरोप है कि रात में करीब नौ बजे क्रय केन्द्र पर एक व्यापारी का अनाज खरीदने के लिए तौल कराई जा रही है। किसान मसूद अली ने अन्य किसानों के साथ मौके पर पहुंचकर विरोध करते हुए हंगामा कर दिया। जिसके बाद कर्मचारी वहां से भाग निकले। इसकी शिकायत जिलाधिकारी से फोन पर की गई। उन्होंने जांच कराकर कार्रवाई करने का भरोसा दिया।