फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीसी कैडेट्स ने रैली निकाल किया यातायात नियमों के प्रति जागरुक

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। यातायात जागरूकता सप्ताह के तहत शहर में एनसीसी कैडेट ने रैली निकाली और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

शनिवार को यातायात जागरूकता अभियान के तहत यूपी 85 एनसीसी बटालियन के कैडेट ने यातायात जागरूकता रैली निकाली। जिसमें विभिन्न कॉलेजों के लगभग 200 कैडेट ने प्रतिभाग किया। शुभारंभ कॉलेज प्रबंधक संजय संगल और प्रधानाचार्य एसके आर्य ने किया। रैली शहर के मुख्य मार्गों से होकर वीवी कॉलेज पहुंचकर संपन्न हुई। जिसमें कैडेट ने हाथों में बैनर, झंडे व श्लोक लिखी तख्तियां लेकर लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। वहीं, कैडेट ने हाथों में गुलाब का फूल लेकर बिना हेलमेट दुपहिया वाहन चलाने और कार चालकों के सीट बेल्ट न बांधने वाले चालकों को गुलाब भेंट किया। सभी से आग्रह करते हुए हमेशा वाहन चलाते समय हेलमेट व सीट बेल्ट का प्रयोग करने की अपील की। प्रधानाचार्य एसके आर्य और प्रबंधक संजय संगल ने बताया कि यातायात नियमों का पालन न करने से हर दिन हजारों मौत हो रही हैं। उन्होंने सभी वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग, कानों में लीड लगाकर गाने न सुनने, शराब पीकर वाहन न चलाने, गलत साइड में न घुसने, वाहन अधिक तेज न चलाने आदि के प्रति प्रेरित किया। सभी को यातायात नियमों को न तोड़ने का संकल्प दिलाया। इस दौरान रजनीश कुमार, मनोज शर्मा, सुनील कुमार, सुुुुभाषचंद, संदीप राणा, बलकार सिंह, विजय कुमार, प्रदीप आर्य, अमरपाल, संजीव कुमार, महेशचंद, केडी यादव, वीके गुलाटी, महेंद्र सिंह, श्रवण कुमार, शशिकांत, कुलदीप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें