फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

29 अप्रैल को जनआक्रोश रैली में भारी संख्या में पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिला कांग्रेस कमेटी के कैंप कार्यालय में आयोजित बैठक में 29 अप्रैल को नई दिल्ली के श्रीराम लीला मैदान में होने वाली जनाक्रोश रैली में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को पहुंचने का आह्वान किया गया। जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा ने कहा कि भाजपा की केंद्र एवं प्रदेश सरकार के कार्यकाल में गन्ना किसानों को 14 दिन में बकाया भुगतान नहीं हो पा रहा है। गन्ना खेतों में खड़ा हुआ है। चीनी मिल किसानों को पर्ची नहीं दे रहा है। प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था से महिलाएं सुरक्षित नहीं है। अच्छे दिन के नाम जनता को गुमराह किया गया है। रैली को एनडीए की चेयरमैन सोनिया गांधी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी संबोधित करेंगे। बैठक को सुबोध शर्मा, महफूज राणा, जेके जैन, बाबूखान, राजेश कश्यप, प्रद्युम्मन चौधरी, ठाकुर लाखन सिंह, प्रवीण पांचाल, लोकेश शर्मा, अमित, डिंपल शर्मा, अशोक कुमार जैन, यशपाल कपूर, अंकुुुुर जैन, सुरेश पाल सैनी, विक्रम सिंह, रमन कौशिक, योगेश कुमार, राजकुमार कश्यप, अंकित जैन, रमेश शर्मा, फसमान अली, रामकुमार शर्मा, सलामत अंसारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें