कैराना। लाला नरसिंह दास सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई। मुख्य अतिथि राजीव कुमार आर्य ने बताया कि आंबेडकर बाबा साहब के नाम से लोकप्रिय, भारतीय विधिवत्ता, राजनितिज्ञ व समाज सुधारक थे। श्रमिकों व महिलाओं के अधिकारों का समर्थन किया। वे स्वतंत्र भारत के प्रथम कानून मंत्री एंव भारतीय संविधान के प्रमुख वस्तुकार थे। प्रधानाचार्य सुखपाल शर्मा ने बताया कि बाबा साहब बहुत प्रतिभाशाली व जुझारू लेखक थे। छात्र विशाल, नकुल, हर्षित, दक्ष, पलक, शगुन आदि ने आंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में अमित, रामचंद्र, दीपक, सुनील, कमल, अंकित, शिवकुमार, अनुपमा, शिवानी आदि का सहयोग