राष्ट्रीय सेवायोजना शिविर का हुआ शुभारंभ
कैराना (शामली)। विजय सिंह पथिक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में कार्यरत राष्ट्रीय सेवा योजना की तीनों इकाईयों का सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ हुआ। शिविर का शुभारंभ प्राचार्य डॉक्टर चमनलाल ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। बुधवार को कॉलेज में सात दिवसीय एनएसएस शिविर का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बदलूगढ़ की ग्राम प्रधान मुबीना, विशिष्ट अतिथि प्रधानाध्यापक राकेश कुमार, प्रधान के पति सत्तार व शिक्षकों ने सभी स्वयंसेवकों को एनएसएस का महत्व समझाया। इस अवसर पर प्राचार्य प्रोफेसर डाक्टर चमनलाल ने परीक्षार्थियों से महाविद्यालय की गरिमा को ऊंचाई पर ले जाने का आह्वान किया। स्वयंसेवकों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए।