फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं ने बनाए सुंदर-सुंदर तंबू

विज्ञापन
विज्ञापन
देशसेवा करने के लिए प्रेरित किया
विज्ञापन

गढ़ीपुख्ता (शामली)। शिवम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में चल रहे तीन दिवसीय स्काउट शिविर का समापन हो गया। छात्र- छात्राओं को प्रशिक्षण दिया गया। स्काउट ध्वज फहराने के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। स्काउट अध्यापक सुरेश कुमार ने विद्यार्थियों को तंबू लगाने के तरीके सिखाए। सभी छात्र-छात्राओं ने तंबू लगाए और जीवन में स्काउट से विषम हालात को अपने अनुकूल बनाने का प्रण लिया। प्रधानाचार्य ने सभी को ऐसे कार्यक्रमों में अधिक से अधिक भाग लेकर देशसेवा करने के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित किया। इस अवसर पर प्रधानचार्य उपेंद्र कुमार ने स्काउट प्रशिक्षक का धन्यवाद किया। इस अवसर पर निहाल गिरि, विकेश कुमार, सुनील कुमार, अरुण कुमार, विकास भारद्वाज , धीरज त्यागी, संजय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें