फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाशिवरात्रि पर कांधला में निकली भव्य शोभायात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला (शामली)। महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में कस्बे में सुंदर झांकियों और बैंड बाजों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

बुधवार को महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में श्री मनकामेश्वर महादेव दुर्गा मंदिर समिति की ओर से विशाल भव्य शोभा यात्रा पूर्वी यमुना नहर मंदिर शिवालय में भगवान भोलनाथ का रुद्राभिषेक करने के बाद शोभा यात्रा का शुभारंभ किया गया। शोभायात्रा पूर्वी यमुना नहर मंदिर से प्रारंभ होकर कैराना कांधला रोड, मोहल्ला गुजरान, रायजादगान, मेन बाजार, गांधी चौक, जैन स्थानक, जैन मंदिर, पीएनबी बैंक शाखा से होती हुई मंदिर स्थल पर संपन्न हुई। शोभा यात्रा में गणेश, दुर्गा, राधाकृष्ण, रामदरबार, श्रीर्साइंनाथ, अघोरी नृत्य झांकी, राधा कृष्ण नृत्य झांकी सहित भगवान भोलनाथ माता पार्वती की झांकी मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। शोभा यात्रा में शामिल बैंड बाजों ने धार्मिक भजनों का गुणगान करते हुए वातावरण शिवमय बना रहा। शोभा यात्रा का कस्बे में जगह-जगह नागरिकों ने फूल बरसा कर भव्य स्वागत किया गया। मौके पर सचिन गोयल, जितेंद्र सैनी, विपिन कुच्छल, सुभाष सैनी, ईश्वर दयाल कंसल, विष्णु प्रकाश अग्रवाल, विजय प्रजापति सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे। यात्रा में सुरक्षा की दृष्टि से भारी पुलिस बल को तैनात किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें