शामली। आदर्शमंडी पुलिस और कोतवाली पुलिस ने एसपी के आदेश पर शहर में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान कोतवाली पुलिस ने विजय चौक, फव्वारा चौक पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान दर्जनों वाहनों को चेक किया गया और नियम विरुद्घ वाहन चलाने वाले चालकों के चालान किए गए। उधर आदर्श मंडी पुलिस ने एसटी तिराहे पर अभियान चलाया। पुलिस की चेकिंग के दौरान वाहन चालकों में हड़कंप मच गया।