फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कस्तूरबा विद्यालय में हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय पंजीठ में हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूजा-अर्चना कर प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन

मंगलवार को नवनिर्मित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय पंजीठ में पंडित सत्संगी प्रसाद नोटियाल द्वारा हवन-यज्ञ कराया गया। बेगमपुरा बाजार में अस्थायी रूप से चल रहे विद्यालय की शिक्षिकाओं ने भाग लेकर पूर्ण आहुतियां दी और पूजा-अर्चना कर सुख शांति एवं खुशहाली की कामना की गई। इस अवसर पर सुभाषचंद्र जिला शिक्षा समन्वय, वार्डन रेणू गुप्ता, रेणू देशवाल, संगीता रानी, संजू रानी,संगीता आदि मौजूद रही। 16 जनवरी को डीएम इंद्र विक्रम सिंह व एसपी डॉ. अजयपाल शर्मा ने उक्त विद्यालय का निरीक्षण किया था। बीएसए को विद्यालय में तमाम व्यवस्थाएं सुदृढ़ कराकर 25 जनवरी तक बेगमपुरा बाजार में अस्थायी रूप से चल रहे विद्यालय को यहां शिफ्ट करने के निर्देश दिए थे। वार्डन रेणू गुप्ता ने बताया कि 25 जनवरी तक बालिकाओं को विद्यालय में शिफ्ट कराकर पढ़ाई शुरू करा दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें