फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क उखाड़ कर पानी की पाइप लाइन डालने का विरोध किया

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों ने रोष जताया
विज्ञापन

थानाभवन। क्षेत्र के गांव हरड़ फतेहपुर निवासी धर्मपाल सिंह पुत्र टिक्का सिंह ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र भेजकर शिकायत की है कि गांव के ही परमवीर पुत्र सोराज सिंह अपने घेर से घर तक सांसद निधि से बनाई गई सीसी रोड को उखाड़कर सबमर्सिबल की पाइप लाइन डालना चाहता है, जिसको पूर्व में भी कई बार रोका जा चुका है। इस बारे में कंट्रोल रूम पुलिस को भी सूचना दी गई थी, जिसके बाद परमवीर ने पाइप लाइन डालने का काम बंद कर दिया था। हालांकि परमवीर दोबारा घर तक सड़क में पानी का पाइप डालना चाहता है। धर्मपाल ने शिकायती पत्र में उक्त आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। धर्मपाल ने बताया कि गांव की सड़क उखाड़ने का विरोध गांव के अन्य लोग समीना, सतबीर,पूजा, भूपेंद्र, नीरज, मोनू ,उर्मिला, अमित, ममता ,इंसान, धर्मेंद्र, विनोद,विक्की आदि लोग भी कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें