फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीवी इंटर कालेज में तीसरे दिन स्वच्छता पखवाड़ा मे गोष्ठी का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। 85 यूपी बटालियन एनसीसी शामली के तत्वावधान में एनसीसी कैडेट़स ने वीवी इंटर कॉलेज में स्वच्छता पखवाड़े के तहत सफाई अभियान चलाया। इस मौके पर ‘मैं अपने को कैसे स्वच्छ रख सकता हूं’ विषय पर एक भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें सुमित कुमार, नासिर खान, अमजद, पूजा रानी, सोनू कुमारी आदि कैडेट्स ने शहर को साफ स्वच्छ रखने के संबंध में अपने विचार प्रस्तुत किए। बटालियन के प्रशासनिक अधिकारी लेफ्टीनेंट कर्नल अनुपम सक्सेना ने कहा कि स्वच्छता पखवाड़े में 15 दिनों तक भाषण प्रतियोगिता, निबंध, स्लोगन प्रतियोगिता, बस्तियों में सफाई, शहर के मुख्य मार्गों की सफाई, महापुरुषों की प्रतिमाओं की सफाई, निबंध प्रतियोगिता, स्वच्छता जागरूकता रैली आदि कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने स्वच्छता अभियान से समाज के सभी वर्गों को जोड़ने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्य एसके आर्य ने कहा कि स्वच्छ वातावरण और परिवेश स्वस्थ तन एवं स्वस्थ मन बसता है। उन्होंने छात्र शक्ति को स्वचछता अभियान में जुड़ने का आह्वान किया। इस मौके पर लेफ्टीनेंट रजनीश कुमार, डाक्टर विजय कुमार, सूबेदार सुनील कुमार, नायब सूबेदार अमर सिंह, महेश चंद गुप्ता, प्रदीप गोयल, के पांडे, दिनेश तोमर, मनोज कुमार, केडी यादव, सुशील कुमार, विनय कुमार आदि का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें