शामली (ब्यूरो)। बजरंग दल की बैठक आयोजित हुई। इसमें प्रांत विद्यार्थी प्रमुख विवेक प्रेमी ने बताया कि बजरंग दल 11 नवंबर से लेकर पांच दिसंबर तक भर्ती का आयोजन करेगा। इसमें पूरे प्रांत में 2 लाख 51 धर्म योद्घाओं की भर्ती करेगा। ताकि हिंदू स्वाभिमान को ठेस पहुंचाने वाले लोगों का उसका जवाब दिया जा सके। नगर संयोजक अरुण पारखी ने बताया कि भर्ती अभियान में जनपद शामली से 10 हजार बजरंग दल कार्यकर्ताओं की सेना भर्ती करेगा। शहर की हर गली और हर स्कूल, कॉलेज के बाहर बजरंग दल कार्यकर्ता चौकीदार की भांति खड़ा मिलेगा। इस दौरान गौरव निर्वाल, विनय संगल, विवेक, राहुल, सागर कुमार, नमन कौशिक, विकास सैनी, अंकुश, मोहित, हिमांशु शर्मा, प्रिंस राठी, सचिन, हर्षित संगल आदि मौजूद रहे।