झिंझाना।
पंडित दीन दयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष पर कस्बे के आर्यसमाज धर्मशाला में आंखों की जांच के लिए निशुल्क कैंप का आयोजन किया गया। शुभारंभ सांसद हुकुम सिंह ने किया। कैंप में चिकित्सक डॉ. शिखा संगल, चर्म रोग, वासिद नेत्र रोग, अभिषेक व रोहित ने 340 मरीजों का निशुल्क जांच की और उसके बाद उनको दवाई दी। मौके पर भगवत सिंह कश्यप, सतेंद्र तोमर, मुकेश जैन, अनुराग शर्मा, बंटी तोमर, अशोक बहादुर गोयल, हरिओम वर्मा, दिव्य तोमर, राजबीर चौधरी, सुनील बंसल, अशोक राणा ब्रह्मपाल बंसल, शेखर ठाकुर, सागर रितेश शर्मा, वीरपाल सिंह ठाकुर के अलावा सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे है।