फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह से पानी न आने और दूषित पानी को लेकर किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

सुबह से घरों में पानी न आने से परेशान लोगों ने नगर पालिका के खिलाफ प्रदर्शन किया। वहीं पाइपलाइन में आ रहे दूषित पानी को लेकर नाराजगी जताई।
शुक्रवार को मोहल्ला आजाद चौक के लोगों ने बताया कि पिछले एक वर्ष से सप्ताह के हर जुमे को पानी नहीं आता। सभी को जुमे की नमाज अदा करने के लिए नहाने के लिए पानी की जरूरत पढ़ती है। पानी नहीं आने के कारण मजबूरी में हैंडपंपों से ही काम चलाया जाता है। इसके अलावा काफी दिन से पाइपलाइनों में दूषित पानी आ रहा है। जिसे पीकर लोग बीमार पढ़ रहे हैं। वार्ड मेंबर से भी कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कुछ नहीं हुआ। इस दौरान पप्पन खान, अकरम, काला, हारुन, तनवीर, दानिश, यासीन, अनवर, इमरान, गयूर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें