थानाभवन(शामली)। कथा व्यास सुमित कृष्ण ठाकुर महाराज ने कहा प्रत्येक प्राणी को अपने धर्म का पालन कराना चाहिए। जो धर्म का पालन करता है, धर्म उसकी रक्षा करता है। मानव को दुख के दिनों में सुदामा की भांति परमात्मा पर विश्वास करना चाहिए। नगर के मंदिर विश्वकर्मा में आयोजित तीन दिवसीय कथा के दूसरे दिन कथा व्यास सुमित कृष्ण महाराज ने कहा कि पाश्चात्य संस्कृति के बढ़ते प्रभाव के कारण युवा वर्ग अपनी संस्कृति सभ्यता से विमुख होता जा रहा है। यही कारण है कि घर परिवारों में क्लेश, छोटे बड़ों का अनादर। यदि मानव अपने धर्म पर चलेगा तो उसे अपनी सभ्यता संस्कृति का ज्ञान होगा। घर परिवारों में सुख शांति होंगी। उन्होंने कहा बुरे समय में भी मानव को परमात्मा पर विश्वास रखना चाहिए। सुमित कृष्ण ठाकुर, कृष्ण दास, अशोक चावला ने भजनों से श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस अवसर पर संजीत कुमार गर्ग, विकास सैनी, अनिल शर्मा, अमित गोयल, कमल सैनी, प्रवीण कुमार, नरेंद्र सैनी, सलेंद्र प्रणामी, पिंकी आदि मौजूद रहे।