शामली। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी प्रसून राय ने बताया कि पिछड़े वर्ग के शिक्षित बेरोजगार युवक- युवतियों को निलिट के माध्यम से निशुल्क सीसीसी कंप्यूटर प्रशिक्षण दिए जाने की योजना है। इच्छुक लाभार्थी 15 सितंबर तक उनके कार्यालय में आवेदन जमा करा सकते हैं। कंप्यूटर प्रशिक्षण के लिए इंटरमीडिएट होना आवश्यक है।