शामली।
गांव खेड़ीकरमू में मंगलवार रात 12 बजे शाहबाज पुत्र इरशाद जब कमरे में सोया हुआ था। तभी उसके सिर के बाल कट गए। शोर मचाने पर परिजन मौके पर पहुंचे और कटे बाल देखकर वह भी दंग रह गए। शोरशराबा होने पर गांव में जाग हो गई और भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। शाहबाज की हालत बिगड़ने पर उसको शामली के निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। उधर, मंगलवार रात करीब साढे़ नौ बजे आदर्श मंडी क्षेत्र के कस्बा बनत में इमरान की पत्नी साजिदा चोटी कट गई। घटना से घबराई साजिदा की हालत खराब हो गई। सूचना पर लोग मौके पर एकत्र हो गए। इसके अलावा गांव सिक्का में भी एक युवक के सिर के बाल कटने की अफवाह फैली रही।