झिंझाना।
राष्ट्रपति पद के चुनाव में रामनाथ कोविंद की जीत होने पर भाजपाइयों ने मिठाई बांटकर जश्न मनाया। बृहस्पतिवार को राष्ट्रपति पद के चुनाव को लेकर मतगणना हुई। जैसे ही न्यूज चैनलों और सोशल मीडिया पर भाजपा प्रत्याशी रामनाथ कोविंद के विजयी होने की खबरें चलीं, तो कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। कस्बा झिंझाना में भाजपा नेता अमित गोयल के आवास पर कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटकर खुशी का इजहार किया है। मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष सतेंद्र तोमर, अमित, भाजयुमो ब्लाक अध्यक्ष बंटी तोमर, जिला मंत्री सुनील बंसल, ठाकुर गजेंद्र सिंह, तेजपाल, नरेंद्र, डॉ. जितेंद्र, डॉ. रोहित तोमर, भारत, सतबीर सिंह आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे है।