फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार नियोजन बनेगा खुशहाली का द्वार

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

जनसंख्या स्थिरता पखवाड़े के मद्देनजर शनिवार को प्राथमिक सामुदायिक केंद्र पर मेले का आयोजन किया गया। इससे पहले एक जागरूकता रैली निकाली गई।
नगर के हिंदू कन्या इंटर कॉलेज से लेकर सीएचसी शामली तक रैली निकाली गई। इसमें स्वास्थ्य विभाग की आशा एवं आशा संगिनी द्वारा ने हिस्सा लिया। रैली का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. सफल कुमार एवं हिंदू कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य ने हरी झंडी दिखाकर किया। इसके बाद सीएचसी पर स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। मेले का उद्घाटन सीएमओ डा. सफल कुमार और चेयरमैन द्वारा किया गया। मेले में स्वास्थ्य संबंधित स्टाल लगाकर मरीजों का चेकअप कर दवाईयां वितरित की गई। इस दौरान डॉ. सफल ने कहा कि परिवार नियोजन खुशहाल परिवार की चाबी है। उन्होंने कहा कि कोई भी समस्या हो या फिर कोई भी चिकित्साधीक्षक परेशान करता हो तो वह सीधे उनसे संपर्क करे। इस दौरान नगर पालिका चेयरमैन अरविंद संगल ने नसबंदी कराने वाली महिला तथा उनको प्रेरित करने वाली आशा को 1100 रुपये का इनाम दिया। इस दौरान एसीएमओ डॉ. सुशील, एसीएमओ डॉ. नेतराम, डीपीएम आशुतोष श्रीवास्तव, फईम अहमद, वरुण कुमार लिपिक, राम ललित वर्मा, दीपक शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें