आचरण को सहज करती है भागवत
थानाभवन। कथा व्यास मुकेश जी महाराज ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा एवं रामचरित मानस सुनने और आचरण में शामिल करने से मनुष्य का जीवन सहज हो जाता है। सांसारिक कष्टों से लड़ने की शक्ति मिलती है। नगर के कालियों वाले मंदिर में चल रही श्रीराम कथा में व्यास मुकेश ने कहा कि कलयुग में भागवत और रामायण कथा के श्रवण एवं पठन से जन्म जन्मांतर के पाप नष्ट हो जाते हैं। साथ ही मन को शांति मिलती है। भक्ति, वैराग्य, ज्ञान, प्रेम, तपस्या, संस्कार, मर्यादा का अनूठा संगम है। श्रीराम चरित्र मानस कथा श्रवण कर आचरण में लाने से मोक्ष की प्राप्ति का मार्ग प्रशस्त हो जाता है। मानव को हनुमान जैसी भक्ति से प्रेरणा लेकर जीवन में कार्य करना चाहिए।