रैली निकाल कर किया जागरूक
थानाभवन।
स्कूल चलो अभियान के तहत बच्चों ने गांव में रैली निकालकर अभिभावकों को अपने बच्चों को स्कूल भेजने के लिए जागरूक किया।
क्षेत्र के गांव इस्माईलपुर में स्कूल चलो अभियान के तहत प्राइमरी विद्यालय के बच्चों ने अध्यापकों के साथ गांव में जागरूकता रैली निकाली। अभिभावकों को बच्चों का विद्यालय में नामांकन कराने के लिए जागरूक किया। अध्यापकों ने रास्ते में खड़े ग्रामीणों को रुककर समझाते हुए शिक्षा के लाभ व सरकार द्वारा शिक्षा ग्रहण करने वाले बच्चों को दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी देते हुए बच्चों को विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित किया।