शॉर्टसर्किट से पांच बीघा गेहूं जला
थानाभवन। क्षेत्र के गांव मनट मंटी निवासी अमित पुत्र नरेश का गांव के समीप ही खेत है। अमित के खेत के ऊपर से एक हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। किसान के अनुसार सोमवार दोपहर को अचानक लाइन टकराने से शॉर्टसर्किट हो गया और नीचे गेहूं के खेत में आग लग गई। आग लगी देख आसपास के किसानों अमित को सूचना दी और सभी आग बुझाने में लग गए। लेकिन, जब कि ग्रामीण आग पर काबू पाते तब तक उनकी पांच बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। अमित ने बताया कि उनका करीब 50 हजार रुपये का नुकसान हुआ है।