शामली। कलक्ट्रेट स्थित एनआईसी में प्रथम चरण में होने वाले कैैैराना लोकसभा चुनाव का ईवीएम-वीवीपैट का प्रथम रेंडमाईजेंशन जिला निर्वाचन अधिकारी की मौजूदगी मेें किया गया। रेंडमाईजेशन में कैराना, शामली, थानाभवन में चुनाव के एआरओ को बूथों वार ईवीएम, वीवीपैट को आवंटित किया गया। ईवीएम प्रभारी लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता रविंद्र सिंह ने बताया कि जिले में 1001 कुल बूथ हैं। जबकि 1341 वीवीपैट सीयू 1235, बीयू 1619 है। बूथों वार एआरओ को आवंटित कर दिया गया है। पांच प्रतिशत वीवीपैट, ईवीएम मशीनों को प्रशिक्षण के लिए आरक्षित किया गया है। रेंडमाईजेंशन के दौरान डीएम अखिलेश कुमार सिंह, एडीएम आनंद शुक्ला, लोकनिर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता रविंद्र सिंह, सहायक अभियंता ललित अग्रवाल, एनआईसी के प्रभारी अश्वनी कुमार शर्मा, निर्वाचन लिपिक इंद्रपाल सिंह, भाजपा के विपिन गोयल, सीपीएम के भारत भूषण कामरेड, सपा के सत्याशुं वर्मा, बसपा के संजय कुमार मौजूद रहे।