मंदिर समिति ने पुलिस को सम्मानित किया
कांधला। महाशिवरात्रि के पर्व पर थाना प्रभारी निरीक्षक डीके त्यागी ने सभी शिवालयों पर पुलिस पिकेट तैनात किए थे। शिवालयों में शाम तक होने वाले जलाभिषेक को लेकर पुलिस मंदिरों पर तैनात रही। थाना प्रभारी पुलिस बल साथ शिवालयों पर पूरे दिन भ्रमण करते दिखाई दिए। प्रतिवर्ष शिव बारात शोभायात्रा को लेकर कैराना- कांधला व दिल्ली बस स्टैैंड पर जाम की स्थिति बन जाती थी, लेकिन इस बार थाना प्रभारी ने जाम से निपटने के लिए योजना बनाई। श्री मनकामेश्वर महादेव मंदिर एवं दुर्गा मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने पुलिस सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन करते हुए थाना प्रभारी डीके त्यागी को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में अन्य सामाजिक संस्थाओं के कार्यकर्ताओं और पुलिस कर्मियों का भी सम्मान किया। इस दौरान सचिन गोयल, जितेंद्र सैनी, विपिन कुच्छल, वरूण जैन, वितुल जैन, हाजी इस्लाम, नरेश सैनी, संजय मित्तल, सोनू, सिद्धार्थ जैन आदि मौजूद रहे।