फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलवामा के शहीदों की स्मृति में रक्तदान शिविर, विधायक नाहिद समेत 21 सपा नेताओ ने किया रक्तदान

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। बुधवार को करमूखेडी गांव में पुलवामा में शहीद जवानों की स्मृति में सपा की ओर से करमूखेडी गांव में रक्तदान शिविर का आयोजित किया गया। इस मौके पर पुलवामा के शहीद जवानों की स्मृति में शोकसभा आयोजित करके दो मिनट का मौन रखा गया। शहीद के चित्रो पर पुष्प अर्पित करके श्रद्धांजलि दी गई। रक्तदान शिविर का शुभारंभ सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉक्टर सुधीर पंवार ने किया। रक्तदान करने वालों में सपा के जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी, मांगेराम मलिक, विधायक नाहिद हसन, सपा के नगर अध्यक्ष राशिद अली चौहान, शमशाद बलवा, जबरदीन मलिक, हाजी खालिद सभासद, पंकज राणा, रवि बालियान, लोकेंद्र राणा रहेा। रक्तदान में शामली जिला अस्पताल के डाक्टर अनुपम सक्सेना की टीम शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें