गन्ना भुगतान होने तक बिजली बिल माफ हो
कांधला। गांव भनेडा में रालोद कार्यकर्ताओं ने जनसंपर्क कर शामली मिल में चल रहे किसान आंदोलन में पहुुंचने की अपील की। रालोद नेता विक्रांत जावला ने कहा कि शनिवार को शामली शुगर मिल पर चौधरी जयंत चौधरी पहुंच रहे हैं। जावला ने कहा कि प्रशासन जब तक किसानों का गन्ना भुगतान न हो जाए, तब तक किसानों के बच्चों की फीस, कीटनाशक दवाईयां, डीजल के साथ ही किसानों की जरूरत के समान को मुफ्त करे । गांव भारसी पूर्व प्रधान पप्पू ने कहा कि सरकार पूरी तरह से विफल हो रही है। किसान हित में कोई कार्य नहीं हो रहा है।