परिवहन मंत्री से मिलेंगे विधायक
शामली। भाजपा विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने कहा कि शामली रोडवेज डिपो की कार्यशाला के लिए बजट जारी करने व शामली डिपो को अतिरिक्त रोडवेज बस को दिए जाने के लिए यूूपी रोडवेज के प्रबंध निदेशक व प्रदेश के परिवहन राज्यमंत्री स्वतंत्र देव सिंह से मिलकर उन्हें अवगत कराएंगे।