चौसाना। पेस्टीसाइड्स एवं फर्टीलाइजर्स एसोसिएशन के नगराध्यक्ष अजेश मित्तल ने बताया कि बृहस्पतिवार को जिले के कीटनाशक एवं खाद विक्रेता दुकानें बंद कर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करेंगे। व्यापारी डीएम और कृषि विभाग के अधिकारियों को दुकानों की चाबी सौंपेंगे। बताया कि व्यापारी नियमानुसार अपना व्यापार कर रहा है। अधिकारी उनकी दुकान पर पहुंचकर नमूने की कार्रवाई करती रही है, लेकिन कभी किसी व्यापारी ने विरोध नहीं किया। बुधवार को कृषि विभाग के अधिकारियों ने पुलिस बल के साथ जिस प्रकार छापेमारी की, उससे व्यापारी के सम्मान को ठेस पहुंची है। इस तरह की कार्रवाई सहन नहीं होगी।