फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी पेंशन बंद होने के विरोध में शिक्षको ने काला दिवस मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरानी पेंशन बहाली के लिए शिक्षकों ने काला दिवस मनाया
विज्ञापन

शामली। पुरानी पेंशन बंद होने के विरोध में जिले के शिक्षकों ने काला दिवस मनाया। अटेवा- पेंशन मंच उत्तर प्रदेश के प्रदेश नेतृत्व में मंगलवार को शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर कार्य किया। शिक्षकों ने कैराना में पब्लिक इंटर कालेज में प्रदर्शन करते हुए पुरानी पेंशन बहाली की मांग की है। इस मौके पर आल टीचर्स इंप्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन अटेेवा के जिला संयोजक नवनीत कुमार ने बताया कि पुरानी पेंशन बंद होने के विरोध में प्रदेश के शिक्षक काला दिवस मनाते हैं। जिला महामंत्री प्रताप सिंह, जिला महिला प्रभारी अमृता चौधरी, शाहिस्ता खान, जिला मंत्री मंजीत कुमार ने कहा कि जब तक पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल नहीं हो जाती तब तक चुप नही बैठेंगे। इस मौके पर संजय यादव, रमेशचंद, मजीतकुमार, गंगाराम , लवलेश कुमार, सतेंद्र कुमार, विनय त्यागी, शुचि गोयल, अमृताचौधरी, अनुराग यादव, अमित गोस्वामी, विजय पांडे, धर्मसिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें